फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू 

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चालक दल का स्वागत करते विधायक धामी व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर से दिल्ली रूट पर संचालित नांगल डैम एक्सप्रेस के खटीमा पहुंचने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम संगठनों के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चालक दल के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को पीलीभीत के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन

बीते दिनों त्रिवेणी एक्सप्रेस के बाद अब रविवार सुबह टनकपुर से दिल्ली के लिए संचालित नांगल डैम एक्सप्रेस सुबह 10.35 बजे खटीमा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां विधायक धामी ने चालक दल के सदस्यों का स्वागत करने के बाद हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए रेल सेवा संचालन से सीमांत के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही अन्य शहरों के लिए रेल संचालन का प्रयास जारी है। इस दौरान खटीमा फाइबर्स के एमडी आरसी रस्तोगी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, अनमोल अग्रवाल, प्रकाश तिवारी, ठाकुर महेंद्र सिंह, गंभीर सिंह धामी, देवेंद्र चंद, राजेश राणा, कल्याण सिंह, सतीश भट्ट, विनोद जोशी, दीपक तिवारी, कैलाश मनराल, सतीश गोयल, नीरज वर्मा, पावस गुप्ता, विष्णु अग्रवाल आदि संगठनों से जुड़े लोग थे। 

दिल्ली से खटीमा शाम 4.03 बजे पहुंचेगी ट्रेन 
खटीमा। रेलवे स्टेशन मास्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि नांगल डैम एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर शाम 4.03 बजे खटीमा और पांच बजे टनकपुर पहुंचेगी। इसी तरह टनकपुर से सुबह 9.55 बजे चलकर ट्रेन 10.35 बजे खटीमा और रात 9.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। खटीमा से दिल्ली तक साधारण किराया 125 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें