फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग ओलंपियाड में पंकज और मंजीत रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण (एससीईआरटी) की ओर से ब्लॉक स्तरीय योग ओलंपियाड में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को बीआरसी सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट की प्रवक्ता रुचि पाठक ने किया। इसमें राउप्रावि के कक्षा छह से आठ तक के 56 छात्र-छात्राओं को आसन, मुद्रा, क्रिया, प्राणायाम में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में जसपुर खुर्द राउप्रावि के पंकज, शिवम, अनुज, एस्कार्ट फार्म स्कूल के हिमांशु, बालिका वर्ग में जैतपुर घोसी स्कूल की मंजीत, आंचल, आयुषी, एस्कार्ट फार्म की ज्योति क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान पर रहे। योग शिक्षिका नमिता पंत ने बताया कि विजेता प्रतिभागी 11 मार्च को रुद्रपुर में होने वाले जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में महिला पतंजलि योग समिति प्रवक्ता मंजू रावत, योग प्रशिक्षक कादिर खान रहे। संचालन युद्धवीर सिंह ने किया। वहां पर प्रभारी बीईओ राजीव लोचन, समन्वयक अनिल चौहान, हरीश जोशी, सुरेश सिंह, सुमो देवी, लालसिंह नेगी आदि थे। उधर, एससीईआरटी ओर से ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज हुआ। इसमें10 विद्यालयों के 13 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राउप्रावि बघेलेवाला के सौरभ प्रथम, मानपुर स्कूल की डौली द्वितीय, गुलड़िया स्कूल के फैशन अली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें