फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक सवार को पीटने वालों की धरपकड़ के लिए दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर बाइक सवार को पीटने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी हैं। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन

न्यू जैन काॅलोनी निवासी ओमप्रकाश ने कोतवाली में ऋषि बजाज निवासी किच्छा, विनोद, अर्पित, अंशुल व चन्दन और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि 25 फरवरी की सुबह उनका बेटा हर्षतलोक सिंह काशीपुर रोड पर दानपुर मोड़ के पास कांवड़ियों को देख वह अपनी बाइक को सड़क किनारे कर खड़ा हो गया था। कांवड़ियों के साथ मौजूद ऋषि बजाज ने उनके बेटे से गालीगलौज और अभद्रता की।
ऋषि ने अपने सहयोगियों का नाम लेकर विनोद, अर्पित, अंशुल व चन्दन को हॉकी, लाठी, डंडे और हथियारों के साथ बुलाया था। आरोपियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने बेटे पर हथियार व डंडों से वार किए थे। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल उनके बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी ऋषि किच्छा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज का बेटा है। पुलिस ने किच्छा में आरोपियों के घरों और संभावित जगहों पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिल सके। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार से मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें