फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर का राय सिंह अमेरिका से लाया दुल्हन

Thu, 14 Feb 2019 12:32 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काशीपुर में विवाह मंडप में परिजनों के साथ दुल्हा-दुल्हन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

क्षेत्र के एक युवक ने अमेरिकी युवती से विवाह रचाया है। ग्राम पैगा निवासी राय सिंह दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर है। कंपनी में उसकी मुलाकात एक अमेरिकी लड़की रेचल मोरिस से हुई। दोनों ने पहले अमेरिका और फिर भारत आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की है।

विज्ञापन



बुधवार को राय सिंह ने काशीपुर में रचेल के साथ फेरे लिए। शेरवानी पहने राय सिंह पैगा स्थित घर से एक किमी दूर अशोका गार्डन में गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचा। वहां पर भारतीय परिधान में दुल्हन के रूप में सजी रेचल बरात का इंतजार कर रही थी।

बरात आने पर दोनों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। पंडित की उपस्थिति में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। दोनों के परिजनों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद  दिया। रेचल के साथ उसकी माता और बहन भी थी।
विज्ञापन



 इधर, अमेरिकी दुल्हन को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में बेहद उत्साह देखा गया। वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि रेचल और राय पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद राय सिंह को  रेचल अमेरिका ले गई।

लड़के के परिजनों की सहमति से दोनों ने पहले अमेरिका में विवाह किया। इसके बाद बुधवार को दोनों के परिजनों की उपस्थिति में काशीपुर में हिंदू रीति से विवाह संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें