पूर्णागिरी कालोनी के मैदान में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन के दंगल का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र चंद व दंगल के आयोजित किशन सिंह किन्ना ने पहलवानों को हाथ मिलाकर किया।
सोमवार को फाइनल सहित सात मुकाबले खेले गए।
दंगल के अंतिम दिन पहला मुकाबला कालू पहलवान राजस्थान, सलमान पहलवान कलियर शरीफ के बीच खेला गया जिसमें सलमान ने जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में बसंत सिंह गैड़ा नेपाल, तीसरे में हरजीत पहलवान राजस्थान ने जीत हासिल की। चौथे मुकाबला रणजीत और विक्को के बीच टाई रहा। इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल में सारिक पहलवान ने किशन पहलवान को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में राहुल ने बसंत को हराया।
फाइनल मुकाबला राहुल और सारिक के बीच खेला गया जो टाई रहा। दोनों खिलाड़ियों को चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान भुवन भट्ट, दयाकृष्ण जोशी, महेंद्र अग्रवाल, शेखर जोशी, हिमांशु बिष्ट, नवीन जोशी, बाबी राठौर, पंकज टम्टा, भरत पांडे, धर्मवरी खोलिया आदि थे।