फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने पकड़ा नौ क्विंटल संदिग्ध दूध

Tue, 10 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने खाद्य संरक्षण अधिकारी व तहसीलदार के साथ सुबह पौने नौ बजे मुरादाबाद से रामनगर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में छापा मारकर लगभग नौ क्विंटल संदिग्ध दूध पकड़ा।
सोमवार को एसडीएम पीएस राणा के नेतृत्व मे खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान, तहसीलदार संजय कुमार, नगर निगम के कर्मचारियों व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। जैसे ही मुरादाबाद से ट्रेन काशीपुर पहुंची तो दूधियों में टीम को देखते ही खलबली मच गई। कई अपने दूध के बर्तन छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने ट्रेन में 80 से 90 केन बरामद किए। जिनमें लगभग नौ क्विंटल दूध था। यह दूध रामनगर जा रहा था। खाद्य संरक्षा अधिकारी ने सेंपल लेकर कई दूधियों को लौटा दिया।
विज्ञापन

 बाकी नष्ट कर दिया। सूत्र बताते हैं कि मुरादाबाद से सुबह आने वाली ट्रेन में लगभग 500 से अधिक दूध की केन होती है।
जिस दिन खाद्य विभाग का छापा पड़ता है। उस दिन गिने चुने ही आते है। दूध लाने वालों को मुखबिर से सूचना मिलने पर वह अलीगंज में ही दूध उतार ले जाते है। एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि छापेमारी का अभियान आगे भी चलता रहेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें