फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रघुलिया और वनगवां के घरों को मिले पेयजल कनेक्शन

Tue, 10 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे खटीमा विकासखंड के अंतिम गांव रघुलिया में भी जल जीवन मिशन के तहत ग्राम वासियों को पेयजल कनेक्शन मिल गए हैं। रघुलिया ग्राम पंचायत में नवनिर्मित 100 केएल (एक लाख लीटर) क्षमता के ओवरहेड टैंक से रघुलिया और वनगवां गांव में कुल 255 पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। इस नवनिर्मित ओवरहेड टैंक की खास बात यह है कि यह सौर ऊर्जा से भी संचालित होगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हर घर जल मिशन पूरा होता दिख रहा है। खटीमा विकासखंड की कुल 64 ग्राम पंचायतों में अंतिम ग्राम पंचायत रघुलिया में ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन मिल गए हैं। रघुलिया के बगल में वनगवां गांव में ग्रामीणों को कनेक्शन मिल रहे हैं।
अब तक दोनों गावों में कुल 255 कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि नवनिर्मित ओवरहेड टैंक से 490 परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए जाने हैं। यानी 255 परिवारों को और कनेक्शन दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें