फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राधेहरि कॉलेज के बहुरेंगे दिन

Fri, 28 Feb 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज के दिन बहुरने की आस जगी है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद धरातल पर कार्य शुरू होने लगेंगे। कार्य पूर्ण होने पर कॉलेज नए स्वरूप में नजर आएगा।
विज्ञापन

10 जनवरी को उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने राधेहरि पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया था। कॉलेज के कई विभागों में कई समस्याएं उनके समक्ष रखी गई थीं। उन्होंने कॉलेज का मास्टर प्लान तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे।
इसके लिए देहरादून की कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है।
महाविद्यालय प्रशासनिक भवन व विज्ञान संकाय, कला संकाय पीजी ब्लॉक, भूगोल भवन, बीएड, एनसीसी, इग्नु, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र, योगा भवन, ट्यूबवेल भवन, ऑडिटोरियम भवन के जीर्णोद्धार कराने की बात कही है। क्रीड़ा मैदान, वाणिज्य संकाय, कैंटीन, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के आवासीय परिसर का ध्वस्तीकरण होना है। जेई हिमांशु पोसवाल ने बताया कि देहरादून की कार्यदायी संस्था मास्टर प्लान तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें