एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन में वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘शौर्य 2017’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एपेक्स टेक्नोमैन सोसाइटी के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी देकर मार्च पास्ट किया गया। रुद्र बिलास एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के आरपी सिंह, अशोक अद्लखा, दिनेश कपूर, अजयवीर सिंह और हिमांशु खत्री द्वारा संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर खेलों की शुरूआत की गई।
सर्वप्रथम 100 मीटर की रिले रेस तथा उसके बाद 200 मीटर तथा 400 मीटर रिले रेस, फुटबाल, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, डिस्कस तथा जैवलिन थ्रो, टेबिल टेनिस तथा अन्य सभी खेल प्रतियोगिताओं में जसकरन, आकृति, यामिनि, चरण सेन, तरनीत कौर, अमन अरोडा तथा ताजवीर, पारस अरोडा, साजिद, किशन, हिमांशु, अव्वल रहे। ‘शौर्य 2017’ का मुख्य आकर्षण गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कबड्डी ही रहा।
मैनेजमेंट तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज के मध्य हुए मुकाबले में पॉलीटेक्निक कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की। कबड्डी के रोमांचक मुकाबले ने रुद्रपुर तथा रामपुर क्षेत्र से आए खेल प्रेमी दर्शकों का मन मोह लिया। समापन के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. आरबी सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। डॉ. सिंह ने कहा कि खेलने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है, इसलिए अध्ययन के साथ खेलों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर वहां डॉ. शुभ्रा सिंह, डॉ. विकास चंद्र अग्रवाल, डॉ. राम किशोर सिंह, मलकीत सिंह, ओमवीर सिंह, गौरव कालरा, डीडी चीमा, मनदीप सिंह, संजीव कुमार आदि थे।