फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, भटकते रहे मरीज

Tue, 10 Feb 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगने वाली रेबीज वैक्सीन सोमवार को खत्म हो गई। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। सुबह से ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे कई लोग दोपहर तक अस्पताल परिसर में भटकते रहे। स्थिति तब संभली जब मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन तक पहुंची और आनन-फानन में वैक्सीन की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में डॉग बाइट के मरीज पहुंचते हैं। सोमवार सुबह स्टॉक खत्म होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ मरीज निजी मेडिकल स्टोर की ओर रुख करने लगे तो कई लोग इंतजार करते रहे। दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने के बाद टीकाकरण दोबारा शुरू हो सका।

दो दिनों से बेटे को लेकर अस्पताल के चक्कर काटती रही महिला
- रविवार से बेटे को लेकर अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है। सोमवार को भी सुबह आठ बजे से लाइन में खड़े हैं। कुत्ते ने बच्चे को काटा है लेकिन यहां बताया गया कि वैक्सीन खत्म है। - अनीता, तीमारदार
विज्ञापन


- डर बना हुआ था कि कहीं देरी न हो जाए। दो घंटे इंतजार के बाद पता चला कि वैक्सीन आ रही है, तब जाकर राहत मिली।
-हरिहर, मरीज

वर्जन:
जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म होने की सूचना मिलते ही तत्काल मेडिकल कॉलेज से डोज उपलब्ध कराई गई है। अब पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और मरीजों को समय पर टीका मिल सके। - डॉ. जीएस तितियाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें