फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता के किसानों से एसआईटी ने की पूछताछ

Fri, 23 Jun 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
काश्तकारों से पूछताछ करती एसआईटी टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एनएच भूमि मुआवजा घोटाले में शुक्रवार को एसआईटी ने नानकमत्ता के किसानों से पूछताछ की। करीब पांच घंटे की पड़ताल के बाद एसआईटी ने किसानों से जांच के लिए कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने नानकमत्ता के किसानों के साथ पांच घंटे की गहन पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान किसानों के बयान दर्ज किए, उसकी वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान एसआईटी को किसानों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। वहीं, पूछताछ में टीम ने किसानों के कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। टीम दस्तावेजों की जांच करवा रही है। इस बारे में एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि नानकमत्ता के किसानों से पूछताछ की गई है। घोटाले में कई परतें खुलती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मुुआवजा घोटाले में तहसील स्तर से ही गड़बड़ी का बड़ा खेल शुरू किया गया है।

किसानों के मुआवजे के नाम पर सरकारी धनराशि को ठिकाने लगाया गया है। बता दें कि एनएच भूमि मुआवजे में हुए महाघोटाले का पर्दाफाश एक मार्च को तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नर डी. सैंथिल पांडियन ने किया था। उसके बाद जांच टीमों ने जब गहन पड़ताल शुरू की तो इस घोटाले के 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की आशंका लगाई जा रही है। इसकी जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है,
विज्ञापन


लेकिन सीबीआई को जांच शुरू करने में अभी 20-25 दिन का समय लगना तय है। तब तक इसकी पड़ताल एसआईटी कर रही है। सूत्रों की माने तो सीबीआई की जांच शुरू होने तक एसआईटी इस महाघोटाले में छिपे कई चेहरों को बेनकाब कर सकती है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें