दवा व्यवसायी की कार से अज्ञात लोगों ने नकदी व लैपटॉप उड़ा लिया। पीड़ित दवा व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
टनकपुर निवासी दवा विक्रेता भुवन चंद्र जोशी शुक्रवार दोपहर एक बजे रेलवे क्रॉसिंग मेलाघाट मार्ग से जा रहा था।
इस दौरान एक युवक ने उनके पास आकर कार से तेल रिसने की बात कही। युवक के झांसे में आकर जब वह कार से उतर कर तेल चेक करने लगा। इस बीच अज्ञात युवक ने कार में रखा एक बैग पार कर लिया। बताया कि बैग में दवाओं के बिल थे, 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।