फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण के लिए लोनिवि अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Thu, 22 Jan 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड स्थित लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण कार्य में बाधा के चलते लोनिवि अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। पुल निर्माण स्थल के समीप पीपल के पेड़ के निस्तारण की विभागीय अधिकारियों को एनओसी दे दी है।

बाजपुर को बाढ़ से बचाव के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से बेरिया दौलत और चकरपुर में लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की गई है। इसी के तहत लेवड़ा नदी पर दोनों पुलों के निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेरिया दौलत रोड पर पुल निर्माण के बीच एक पीपल पेड़ से बाधा आने से निर्माण कार्य दस दिन से बाधित था। बुधवार को भाजपा नेता गौरव शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पीपल पेड़ शिफ्ट नहीं हो सकता। इस पर पेड़ को हटाने की एनओसी दी गई है। बताया कि यातायात के लिए वैकल्पिक पुल तैयार किया गया है। पुराने पुल को ध्वस्तीकरण का कार्य 23 जनवरी से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में बिजली पोल भी आ रहे हैं। बिजली पोल शिफ्टिंग की अनुमति मिलने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। भाजपा नेता शर्मा ने बताया कि सीएम धामी ने बाजपुर को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए पुल निर्माण काे मंजूरी दी है। पुल निर्माण पूर्ण करने की तिथि जुलाई 2026 है। उन्होंने बरसात से पहले पुल निर्माण कार्यों का पूरा करने को कहा है। मौके पर लोनिवि के एई सतनाम सिह, विनोद यादव, डॉ. विनय चौहान, रिंकू मौर्य, शेखर कुमार, सुशील कुमार, शैलेश बिश्नोई, तुषार अरोरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें