फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 एनएच पुल पर शव रख जाम लगाया

Sun, 19 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत व्यक्ति के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को एनएच-74 के ढेला पुल के बीचोंबीच ट्रैक्टर ट्रॉली में शव रख जाम लगा दिया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रिपोर्ट दर्ज करने की सूचना पर जाम खोला गया। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एंबुलेंस 108 ने 12 मार्च की रात सरकारी अस्पताल में एक बेहोश व्यक्ति को भर्ती कराया। उसने इलाज के दौरान 16 मार्च की रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा था। ग्राम सरबरखेड़ा के निवासियों ने शुक्रवार को मृतक की शिनाख्त गांव के रनजीत सिंह के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए।

शनिवार को शव की अंत्येष्टि से पहले सरबरखेड़ा और मृतक के मूल गांव गोपीवाला थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंडी चौकी पहुंचे। हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उन्होंने हंगामा किया। सरबरखेड़ा निवासी गोकुल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र प्राइवेट बस का चालक था। वह विवाह के बाद से अपने ससुराल में रहता था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी, सास आदि रिश्तेदारों ने उसकी हत्या की है। पुलिस पहले टालमटोल करती रही। जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जब चार घंटे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो लोगों ने शव रखकर ट्रॉली ढेला नदी पुल के बीचों बीच खड़ी कर दी और आने-जाने वाले वाहनों को दोनों ओर से रोक दिया।

पुल के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मृतक के ससुर ईश्वर चंद, सास राधा, पत्नी काजल सहित 14 लोगों पर रनजीत सिंह की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की। आधे घंटे बाद जब पुलिस ने लोगों को रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना दी तब लोगों ने जाम खोला लेकिन जाम खोलने के बाद लोग मंडी चौकी का घेराव करने पहुंच गए। लोग सभी 14 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप अधिकारी के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें