गदरपुर। ग्राम पंचायत बरीराई के ग्राम सुंदरपुर में सेवा सेतु अभियान के तहत बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों कीसमस्याओं का समाधान भी किया।
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति गोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत गोवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग और दायित्वधारी उत्तम दत्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 528 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी ली। पांच महिला लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। ग्रामीणों की नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई। शिविर का संचालन शेखावत शाह ने किया। वहां नोडल अधिकारी मुकुल चौधरी, बीडीओ अतिया परवेज, रहफुल हसन, राजेश बजाज, सुदर्शन विश्वास, बीना भंडारी, प्रेमवती सैनी, मिथिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद