बाजपुर। रामराज रोड पर बृहस्पतिवार शाम वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा और छोटे वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इसी मार्ग से खनन वाहन भी गुजरते हैं। बृहस्पतिवार को वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। नागरिकों ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और तीन मंदिर के सामने खड़े वाहनों को हटाने की मांग की है। संवाद