झनकट। देवरी बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय की बदहाली लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि शौचालय की सफाई महीनों से नहीं हुई जिससे गंदगी और दुर्गंध उठ रही है। इस वजह से बाजार आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका है। व्यापारियों ने बताया कि हाल ही में बना नया शौचालय भी अब तक उपयोग में नहीं लिया जा सका है। उस पर ताले लटके हुए हैं। व्यापारियों ने सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई करवाए जाने की मांग की है। साथ ही नए शौचालय को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोलने की मांग की।