फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक ऋण दें : सीडीओ

Thu, 26 Jun 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीडीओ ने बैंकर्स को कृषि, कृषि एलाइट सेक्टर के साथ ही लघु, सूक्ष्म उद्योगों के विकास के लिए अधिक से अधिक ऋण बांटने निर्देश दिए हैं। कहा कि युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, इस बात का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला समन्वय समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक लेते हुए बुधवार को सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाओं में सरलता और प्राथमिकता से ऋण वितरित करने होंगे।
उन्होंने ऋण आवेदनों को समय से निस्तारित करने के साथ ही आवेदन अस्वीकृत करने स्पष्ट कारण बताने के निर्देश बैंकर्स को दिए। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। नाबार्ड के तहत कृषि, मार्केटिंग, इन्फ्रास्टेक्चर, एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें