फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए ने तीन बछिया को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 26 Jun 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर/काशीपुर। तेंदुए ने घर में घुसकर एक बछिया को अपना निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। चतरपुर बगीची गांव निवासी हरि सिंह ने बताया कि बीते दिन उसके घर में तेंदुआ घुस गया। परिजन दोपहर में आराम कर रहे थे। तेंदुए ने घर में अन्य पशुओं के पास बंधी बछिया पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

आहट होने पर बछिया को छोड़कर तेंदुआ भाग निकला। इसकी सूचना उसने वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने घटना का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने 20 जून को गांव निवासी हरजीत सिंह की बछिया को भी अपना निवाला बनाया था। तीन दिन में दो बछिया की मौत से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने विभाग से गश्त बढ़ाने एवं तेंदुए को पकड़ने की मांग की। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। कैमरों की मदद से तेंदुए को ट्रैक किया जा रहा है।
वहीं काशीपुर में सैनिक कॉलोनी चांदपुर निवासी ओमप्रकाश के घर के पास ही गोशाला बनी हुई है। बुधवार की तड़के उन्होंने उठकर देखा तो बछिया गायब मिली। काफी देर तक तलाश करने के बाद घर से काफी दूर मृत अवस्था में बछिया पड़ी मिली। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया तेंदुए ने बछिया को निवाला बनाया है। चंदन, लक्ष्मी, परुली, रीना, मंजू ने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में पिंजरा लगवाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र रजवार ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी। क्षेत्र में कॉबिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें