फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का किराया, तहबाजारी शुल्क बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से तहबाजारी शुल्क और निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशाल मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से निगम की दुकानों के किराये और तहबाजारी शुल्क में 10 से 20 गुने की प्रस्तावित वृद्धि की जा रही है। इसके नोटिस दुकानों में दिए जा रहे हैं। इससे पूर्व के वर्षों में पांच साल के अंतराल में साढ़े 12 फीसदी की वृद्धि होती आ रही है।
इसे व्यापारी सहर्ष देते रहे हैं लेकिन अब व्यापारियों को निगम की ओर से जो नोटिस मिला है, उसे व्यापारी किसी भी दशा में मानने को तैयार नहीं हैं। व्यापारी की इतनी कमाई भी नहीं है कि वे किराये में 10 से 20 गुना तक किराया और तहबाजारी दे सकें। चेतावनी दी कि यदि निगम का अड़ियल रवैया रहता है तो व्यापारी बेमियादी धरना और भूख हड़ताल पर भी बैठने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि वह इस मामले को डीएम के समक्ष रखेंगे। वहां महामंत्री हरीश अरोरा, जतिन नागपाल, हरीश पसरीचा, आशु ग्रोवर, संजीव पुजारा, जरनैल सिंह, राजीव जोशी, करनजीत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें