फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अव्यवस्थाओं पर भड़के आईजी

विज्ञापन
रुद्रपुर के पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करते आईजी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। बैरक में लाइट नहीं होने और नालियों में गंदगी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने लाइन के आरआई समेत अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आईजी अजय रौतेला तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पहुंचे। शारदा बैरक में बिजली नहीं थी। पुलिस लाइन की अधिकांश नालियां कचरे और पत्तों से पटी थी।
आईजी ने लाइन में बने भोजनालय, नानक सागर बैरक, प्रतिसार निरीक्षक समेत कई दफ्तरों की चेकिंग की। लाइन में स्थित एक कार्यालय में बैठकर उन्होंने सालभर में लाइन में सुविधाओं के लिए खर्च हुए आय-व्यय की जानकारी ली। रजिस्टर व्यवस्थित नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद आईजी ने वरिष्ठ और संभ्रात नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने वाहनों में सफर के दौरान होने वाली परेशानियों और उनके समाधान की मांग उठाई।
उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बाजार क्षेत्र में हो रहे ट्रैफिक की समस्या को आईजी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बाजार में ई-रिक्शों से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा सीपीयू मात्र चालान काटने तक सीमित रह गई है। शहर में आवारा पशु कई बार हादसे का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सोमवार को शहर में साप्ताहिक बाजार लगता है। इसमें बाहर से आने वाले लोग बिना सत्यापन के दुकानदारी करते हैं, जो कभी भी चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आईजी ने बैठक में आईं सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। वहां एसएसपी डीएस कुंवर, एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार, एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कोविड केयर सेंटर का किया शुभारंभ
रुद्रपुर। आईजी ने पुलिस लाइन में बने आठ बेड के कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कोविड-19 में जिला पुलिस की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। पुलिस कर्मी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें और खुद भी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। (संवाद)
लंबित विवेचनाओं को समय से निपटाएं
रुद्रपुर। आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारियों और एसओ के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले में कई मामले काफी समय से लंबित चल रहे हैं। विवेचनाओं में तेजी लाई जाए ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। शनिवार को आईजी पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्या सुनेंगे। (संवाद)
पेंशनरों से किया संवाद
रुद्रपुर। आईजी ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के साथ संवाद किया। इस दौरान पेंशनरों ने पेंशन से संबंधित कई सुझाव दिए। कई कर्मचारियों ने पेंशन लेने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। आईजी ने संवाद में आई समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने को कहा। (संवाद)

रुद्रपुर के पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करते आईजी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाते आईजी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें