शक्तिफार्म के राजनगर में सीसी मार्ग निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध जताते ग्रामीण।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। ग्रामसभा राजनगर में सीसी मार्ग निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर हंगामा काटा। एसडीएम को ज्ञापन भेजकर मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। वीडीओ ने जांच होने तक निर्माण कार्य को रोक दिया है।
राजनगर के उपप्रधान सुचित्रा विश्वास के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं पंचायत सदस्यों ने एसडीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि गांव के पूर्वी छोर पर करीब 50 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से सीसी मार्ग निर्माण में नीचे बिछाए जा रहे बेस में बिना सीमेंट मिलाए नदी से लेकर आए आरबीएम को बिछाया जा रहा है जिसमें बड़े बोल्डर पत्थर भी मिश्रित हैं। सीसी मार्ग में बिछाया जा रहा आरबीएम भी निम्न स्तर का है। ग्रामीणों ने रविवार को कार्यस्थल पहुंच निर्माण में अनियमितता का विरोध करतेेेे हुए हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की ठेकेदार के कुछ समर्थकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। वीडीओ देवेंद्र मेहता ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से लगाए आरोपों की जांच होने तक निर्माण कार्य को रोक दिया है। ज्ञापन भेजने वालों में उपप्रधान सुचित्रा विश्वास, पंचायत सदस्य निशा ढाली, अहिल्या हालदर, आशा तरफदार आदि थे।