फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड पैक्स सेवा नियमावली का कर्मचारी यूनियन ने किया बहिष्कार

Mon, 28 Apr 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड पैक्स सेवा नियमावली का कर्मचारी यूनियन की ओर से बहिष्कार किए जाने के लिए सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन की महापंचायत हुई। इसमें सेवा नियमावली के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बगवाड़ा मंडी में रविवार को ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के कर्मियों की महापंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि सहकारी ऋण समिति केंद्रीय सेवा 1976 को संशोधित कर उत्तराखंड प्रारंभिक कृषि ऋण समिति कर्मचारी केंद्रीय सेवा नियमावली के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। नियमावली को चार जून 2022 को पहली बार पब्लिक डोमेन के रूप में प्रदर्शित किया गया और सुझाव मांगे गए। इसके बाद सचिव सहकारिता की अध्यक्षता में सुझाव मांगे गए। इसमें प्रतिनिधिमंडल की ओर से कई सुझाव दिए गए लेकिन एक भी सुझाव शामिल नहीं किया गया। साथ ही इसे कैबिनेट में रखकर संशोधित कर दिया गया। इसका कर्मचारी पूर्ण बहिष्कार करेंगे। महापंचायत में जहांगीर कुरैशी, प्रकाशचंद्र जोशी, शुभम त्यागी, रामवीर, सरफराज हुसैन, संजय चौहान, हरीश जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें