फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 28 Apr 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर गुरु महाराज से सुख-शांति की अरदास की
विज्ञापन

नानकमत्ता। अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेक पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर गुरु महाराज से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की अरदास की।
विज्ञापन

रविवार को श्री नानकमत्ता साहिब में अमावस्या के चलते लगने वाले एक दिनी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शुक्रवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा दूधवाला कुआं व पवित्र बाऊली साहिब पहुंच मत्था टेका व प्रसाद ग्रहण किया। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में सजे धार्मिक दीवान में गुरबाज सिंह के ढाड़ी, महल सिंह मस्त, सादा सिंह कवीसरी जत्थे के साथ जरनैल सिंह लहरी व नानकमत्ता साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने संगत को गुरु जस और गुरु वाणी सुनाई। संगत ने धार्मिक डेरा पहुंचकर संत बाबा बचन सिंह आशीर्वाद ग्रहण किया। वहां पर डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा रविंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह संधू, महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए, सचिव हरभजन सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, गुरदयाल सिंह, प्रकाश सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें