फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विभिन्न संगठनों ने फूंका केंद्र और मणिपुर सरकार का पुतला

Mon, 24 Jul 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में केंद्र और म​णिपुर सरकार का पुतला फूंकते लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियन और सामाजिक संगठनों ने आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र, मणिपुर सरकार और महिला विरोधी मानसिकता का पुतला फूंका। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के नाकारापन के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बिरेन सिंह को बर्खास्त करने, महिलाओं के साथ हैवानियत करने वालों के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों को सजा देने की मांग की। वहां क्रालोस के शिवदेव सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव दिनेश चंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र के मुकुल, कैलाश भट्ट, भाकपा माले के ललित मटियाली, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की वंदना, इंटरार्क मजदूर संगठन से सौरभ, डेल्टा एंप्लाइज यूनियन से विद्यासागर, महिंद्रा कर्मकार यूनियन से अजय सहित अन्य यूनियनों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


मणिपुर में महिलाओं के साथ हिंसा के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका



पंतनगर। इंकलाबी मजदूर केंद्र, ठेका मजदूर कल्याण समिति व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हिंसा के खिलाफ पीपल चौराहे पर केंद्र और मणिपुर सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। वहां पर मीना, सोना, राजकली, मनोज, अभिलाख सिंह, राशिद, रमेश कुमार, अर्जुन, सुभाष प्रसाद सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें