फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद धामी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से परिजनों में आक्रोश

विज्ञापन
रुद्रपुर में पार्षद धामी के परिजनों व समर्थकों से बात करते कोतवाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी खुलासा नहीं होने से परिजनों और समर्थकों में आक्रोश बढ़ रहा है। शुक्रवार को परिजनों के कोतवाली में धरने की सूचना से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। कोतवाल एनएन पंत ने धामी के घर पहुंचकर अब तक हुई छानबीन के बारे में जानकारी देते हुए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। डेढ़ घंटे तक हुई बातचीत के बाद परिजनों ने धरने को स्थगित करते हुए दो टूक कहा कि यदि तीन दिन में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो पूरा परिवार धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन

बीते 12 अक्तूबर को बदमाशों ने दिनदहाड़े पार्षद धामी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस टीमें लगातार हत्या के खुलासे में जुटी हुई हैं। लेकिन अभी तक पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है। शुक्रवार को परिजनों ने खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली में धरने पर बैठने का फैसला किया था। इसके चलते सुबह से ही धामी के आवास पर समर्थक और कई पार्षद पहुंच गए थे। इसी बीच खुफिया कर्मियों को भनक लगी तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। परिजन धरने पर न बैठ पाए, इसके लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए। कोतवाल एनएन पंत और एलआईयू कर्मी सीधे धामी के घर पहुंचे और उन्होंने स्व. प्रकाश के भाई मनोज और मां से बातचीत की। वहां पर पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, सुशील यादव, शैलेंद्र रावत, रामकिशन कोली, महेंद्र आर्य, डॉ. राकेश सिंह, धर्म कोली, धर्मेंद्र आर्य, बबलू सागर, अजय यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें