फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की 34 साल कब्जे की भूमि पर जबरन कब्जा करने से भड़के पूर्व सैनिक

विज्ञापन
खटीमा कोतवाली में पूर्व सैनिक की भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने के विरूद्घ प्रदर्शन करते पूर्व सैनि? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। एक पूर्व सैनिक की जमीन पर थारु जनजाति के एक व्यक्ति की ओर से जुताई कर अवैध कब्जे के आरोप पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहीं, पूर्व सैनिक की विधवा पत्नी दुर्गा देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक स्व. दयाकिशन ओझा की विधवा पत्नी दुर्गा देवी ने कोतवाल संजय पाठक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उसके जेठ ईश्वरी दत्त ओझा ने 1984 में ग्राम रतनपुर में 17 बीघा 10 विसवा भूमि दिलबाग सिंह एवं राजेंद्र सिंह से खरीदी थी। तब से उनका परिवार भूमि पर काबिज होकर काश्तकारी करता चला आ रहा है। 2009 में पारिवारिक बंटवारे के आधार पर उसके जेठ ने मेेरे दो बेटों रमेश और मनोज ओझा के नाम 9 बीघा भूमि हस्तांतरित कर दी थी। 29 जून 2020 को पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद रतनपुर गांव के एक व्यक्ति ने चार नवंबर की रात को भूमि में जुताई कर कब्जा कर लिया। कहा कि हमने दो दिन पूर्व ही जमीन पर बुआई की थी इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस से भूमि की सुरक्षा करने एवं जबरन कब्जा कर रहे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इधर, कोतवाल पाठक ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी। वहां पर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, सेेनानी संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी, कै. ठाकुर सिंह, दयाकिशन कलौनी, ठाकुर सिंह खाती, जेएस बसेड़ा, विनोद जोशी, मोहन सिंह धामी, नारायण सिंह सौन, राजेंद्र भंडारी, भूपाल सिंह धामी, वीरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें