काशीपुर की दुकान में लगी आग बुझाता कर्मी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मानपुर रोड पर एक दुकान में आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियों ने 15 मिनट में काबू पा लिया। बाद में पता लगा कि दिवाली को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक मॉकड्रिल की थी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी ने सुबह 11 बजे सूचना दी कि एक दुकान में आग लगी है। इस पर एएफएसओ गिरीश सिंह बिष्ट, लीडिंग फायरमैन खीमानंद, फायरमैन जगदीश प्रसाद और जीवन को लेकर उपकरणों समेत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वहां पर लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह पिनारी, सोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज पांडे, चालक योगेश पांडे आदि थे।