फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों के खुलासे की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर के एसएसपी कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करते फुलसुंगा के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में होली के दिन एक साथ आठ घरों के ताले टूटकर चोरी हुई थी। चोरियों का खुलासा नहीं होने पर लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। उन्होंने पुलिस कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि होली की रात आनंद बिहार ट्रांजिट कैंप के आठ परिवार अपने गांव में होली मनाने के लिए गए थे। इसी रात चोरों ने सभी घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने, चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। उनका कहना था कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर चली गई। चोरी के नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
इसके अलावा अभी भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। उन्होंने चोरियों का खुलासा करने और गश्त बढ़ाने की मांग की। एसपी सिटी ममता बोहरा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को वार्ता के लिए बुलाया। आश्वासन दिया कि चोरियों का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। वहां देवेंद्र भट्ट, अवनीश शर्मा, अविनाश चौधरी, सतवीर शर्मा, राधेश्याम गंगवार, आशुतोष मिश्रा, मनोज राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें