फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन, उद्योग केंद्र का किया घेराव

Tue, 09 May 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय रुद्रपुर में धरना प्रदर्शन करते पीडीपीएल यूनियन के श्रमिक।
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीडीपीएल कंपनी के श्रमिकों ने सिडकुल के समाज ऑटोमोटिव कारखाने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के साथ ही जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

सोमवार को पीडीपीएल यूनियन के लोगों ने कांग्रेस नेता हरीश पनेरु, एक्टू जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में एसडीएम प्रत्यूष सिंह से मिले। श्रमिकों ने एसडीएम से कहा कि आपकी ओर से पूर्व में समाज ऑटोमोटिव कंपनी को गलत व गैरकानूनी तरीके से फैक्ट्री का संचालन होने पर उसमें कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसपर एसडीएम ने सहायक श्रमायुक्त व सिडकुल चौकी इंचार्ज को फोन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर श्रमिक जिला उद्योग केंद्र पहुंचे। श्रमिकों ने महाप्रबंधक को बताया कि पीडीपीएल ने समाज ऑटोमोटिव को प्लांट बेच दिया है। इसके साथ ही 41 स्थायी श्रमिकों की गेटबंदी कर दी गई है। लेकिन अभी तक उद्योग केंद्र में कंपनी खोलने का पंजीकरण नहीं कराया है। महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि समाज ऑटोमोटिव कंपनी का उद्योग केंद्र में पंजीकरण नहीं है। कंपनी को नोटिस भेजकर किन आदेशों से कंपनी का संचालन किया जा रहा है, इसका जवाब मांगा जा रहा है। वहां भाजपा (माले) के जिला सचिव ललित मटियाली, यूनियन अध्यक्ष प्रकाश चिलवाल, संगठन मंत्री अरविंद वर्मा, चरण सिंह, जयशंकर, अमरपाल, श्रवण कुमार, नवल किशोर, रंजन कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें