फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड में हो रही अनियमितताएं दूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राशन कार्ड में हो रही अनियमितताओं को जल्द दूर करने की मांग के लिए भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने डीएसओ कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने डीएसओ को ज्ञापन सौंपकर जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंच के संस्थापक सौरभ गंगवार और केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि राशन कार्ड ऑनलाइन करने में हुईं तमाम अनियमितताओं के चलते जरूरतमंदों को राशन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएसओ तेजबल सिंह ने शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। अवतार सिंह बिष्ट, प्रदीप सागर, मुख्तयार अहमद, सुमन पंत, सुमित्रा, सिमरन कौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें