फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल्टी कम करने की मांग को लेकर धरना

विज्ञापन
सितारगंज उकरौली गांव में धरना देते खनन वाहन स्वामी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। उकरौली कैलाश नदी में संचालित पट्टे पर रॉयल्टी कम करने की मांग को लेकर वाहन स्वामियों ने सांकेतिक धरना दिया। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने पट्टे पर पहुंचकर वाहन स्वामियों को समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को वाहन स्वामी उकरौली गांव में सांकेतिक धरने पर बैठे। कहा कि पट्टा धारक 35 रुपये प्रति क्विंटल की रॉयल्टी वसूल रहे हैं और एक ही क्रशर पर माल बेचने के लिए रॉयल्टी दी जाती है। आरोप है कि मानक से दोगुनी रॉयल्टी वसूली जा रही है। वहां गुरदीप सिंह चौहान, गुरमुख सिंह, सतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, मनदीप सिंह, जगजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, जितेंद्र कुमार, वीर बहादुर, लखविंदर सिंह, संतोष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें