फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा हटाने की मांग पर सभासदों ने दिया धरना

विज्ञापन
Protest For Clean Khatima - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नगर सीमा में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को हटवाने की मांग पर पालिका के सभासदों ने सोमवार को पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया। बाद में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पालिकाध्यक्ष सोनी राणा एवं ईओ धर्मानंद शर्मा तथा कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार को एक मंच पर लाकर कूड़ा उठाने हेतु निविदा समझौता कराते हुए सभासदों का प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी घर-घर से कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण पांच सितंबर से नगर में कूड़ा नहीं उठा है। इससे नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। धरने को व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल लालू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, पंजाबी महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाधवा आदि ने समर्थन दिया। इस दौरान ईओ धर्मानंद शर्मा को खरीखोटी सुनाई गई। इसके बाद विधायक धामी ने ईओ, पालिकाध्यक्ष एवं संबंधित ठेकेदार प्रकाश आर्य का निविदा अनुबंध कराते हुए अविलंब कूड़ा उठाने एवं नगर की पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर समझौता कराया। वहां पर अशोक दास, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, जेपी सिंह, असलम अंसारी, महेश राणा आदि थे। वहां पर आशीष कुमार श्रीवास्तव, सोमनाथ मौर्य, रवींद्र राणा, दीपक कुमार मौर्य, कश्यप मोटवानी, दीपक भट्ट आदि थे।
धामी को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र
खटीमा। पालिका कार्यालय के आगे धरने पर बैठे सभासदों ने यहां पहुंचे विधायक पुष्कर सिंह धामी को पालिकाध्यक्ष सोनी राणा एवं ईओ धर्मानंद शर्मा की मौजूदगी में दस सूत्री मांग पत्र सौंपा। सभासदों ने बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार पर्यावरण मित्रों की कार्य क्षेत्र में उपस्थिति न लेने, अनुबंध के अनुरूप सफाई कर्मचारियों के परिवारों के अलावा भर्ती न होने, अवैध नियुक्तियों पर शासनादेश के बाद भी कोई कार्रवाई न करने, पुराने तहसील परिसर में भव्य शहीद स्मारक एवं शॉपिंग कांपलेक्स के निर्माण आदि की मांग की। वहां पर सभासद संगठन अध्यक्ष जेपी सिंह, विश्वनाथ यादव, ललिता कन्याल, संजीता राणा, खीमा देवी, रागिनी मेहता, शाहीन, राशिद अंसारी, मुकेश कुमार, गोकुल ओली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें