फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
जसपुर में मृतक फौजा सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। एक बुजुर्ग दुकानदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम कालिया वाला निवासी फौजा सिंह अपने गांव में परचून की दुकान करते थे। सोमवार शाम को वह अपनी बहू परमजीत कौर को लेकर बाइक से दुकान का सामान लेकर घर की तरफ जा रहे थे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे फौजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के दुकानदारों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फौजा सिंह के चार पुत्र मिल्खा सिंह, गुरदेव सिंह, कुम्मा सिंह, प्रेम सिंह और पुत्री सुरजीत कौर हैं। एसएसआई दिनेश बल्लभ ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें