रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस कालोनी के निकट रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस सिटी से सटे एक एक रेस्टोरेंट की चिमनी से निकलने वाले धुएं और तेज आवाज से परेशान लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद सीओ, एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर संचालक को चिमनी दूसरे स्थान पर लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही टीम ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी का निरीक्षण भी किया।
मेट्रोपोलिस सिटी के लोगों ने कुछ दिनों पहले डीएम रंजना राजगुरू को रेस्टोरेंट की चिमनी से तेज आवाज और भयंकर धुआं निकलने की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेकर एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार ने टीम के साथ रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम की ओर से जांच करने पर चिमनी से हद से ज्यादा आवाज निकलने की पुष्टि हुई।
चिमनी से निकलने वाले धुएं की रिपोर्ट आने में समय लगेगा।
एसडीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक को चिमनी किसी दूसरी साइड लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। बताया कि कौशल्या रेजिडेंसी में संचालित हो रही माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनी में भी टीम ने निरीक्षण किया।
कंपनी लोगों को लोन देने के नाम पर उनके साक्षात्कार ले रही थी। इसके बाद जीएसटी अधिकारियों को बुलाकर कंपनी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की लाएगी। वहां प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी नरेश गोस्वामी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।