फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने घेरी कोतवाली, मानहानि का आरोप

विज्ञापन
किच्छा कोतवाली में कोतवाल का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
किच्छा। कांग्रेस नेता निर्मल सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर उनके बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर शाम कोतवाली का घेराव किया। भारी संख्या में पहुंचे भाजपाइयों ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का नाम इस मामले में घसीटना गलत है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता निर्मल सिंह ने रविवार दोपहर एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर कई आरोप लगाए थे। शुक्ला पर लगाए गए आरोपों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता रविवार देर शाम को बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। विरोध-प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगदीप हंसपाल के साथ हुई मारपीट में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर झूठा आरोप लगाया गया है। षड्यंत्र के तहत पूर्व विधायक को राजनीतिक नुकसान पहुंचाते हुए छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
कहा कि कांग्रेस नेता के पुत्र के साथ मारपीट के मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया है, वे कांग्रेस के कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ सार्वजनिक रूप से दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी वे लोग कांग्रेस का प्रचार करते हुए दिखते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मारपीट कांग्रेस के दो गुटों का मामला है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, हीरा सरकार, उदयवीर, चूड़ामणि सागर, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश तनेजा, कुलदीप सिंह, फूलचंद राठौर आदि मौजूद थे। वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि इस झगड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा लिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें