फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम स्मैक बिक्री के विरोध में कोतवाली घेरी, प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे खटीमा विधायक व ग्रामीण
विज्ञापन
नानकमत्ता। ग्राम बिसौटा की ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने नानकमत्ता कोतवाली का घेराव कर नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी कोतवाली पहुंचकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। तीन घंटे बाद कोतवाल की ओर बताया गया कि एसएसपी ने गांव बिसोटा में शीघ्र पुलिस चौकी खोलने का आश्वासन दिया है। साथ ही यह भी भरोसा दिया कि नशा कारोबारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जनता का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम बिसोटा की ग्राम प्रधान जमुना देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध धरना प्रदर्शन दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि नानक सागर जलाशय के पार बसे गांव विसौटा,गांगी, काला बूटा, गिद्धौर, देवीपुरा के साथ ही टुकड़ी, बिचवा,नगला,सिद्धा नवदिया,विडौरा मझोला, सिसई खेड़ा आदि ग्रामों में खुलेआम स्मैक व चरस बिक रही है। नशे के चलते ग्रामीण क्षेत्रों मे चोरी की घटनाओं के साथ ही अन्य अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं। नशे के चलते ही बीती रात नशेड़ियों ने गांव के एक युवक के साथ लूटपाट व कुकर्म किया। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
भारी बरसात के बावजूद प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहे। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी कोतवाली पहुंचकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। उस समय कोतवाल संजय पाठक झनकईया थाने गए हुए थे। उनके कोतवाली पहुंचने के बाद विधायक भुवन कापड़ी ने उनसे वार्ता की। कोतवाल पाठक ने ग्रामीणों को बताया कि अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लिया है। फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छह सदस्यीय कोतवाली पुलिस की टीम के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। एसएसपी जल्द ही नानकसागर जलाशय पार विसौटा में शीघ्र पुलिस चौकी का शुभारंभ करेंगे। चौकी के लिए जगह चयनित हो गई है। वहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य केहर सिंह, उप प्रधान जितेंद्र सिंह, एडवोकेट दया किशन कलोनी, गनेश देवी, सुमित्रा देवी अंकिता देवी, जमुना देवी, उर्मिला देवी,सुनीता देवी,रेखा देवी,अमरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें