फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट से गुस्साए लोगों ने दिया धरना

विज्ञापन
बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देते युवक। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। प्रभारी कोतवाल और प्रशिक्षु आईपीएस पर महिला को बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लोगोें ने एक दिनी धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अफसर पर कार्रवाई न होने पर बेमियादी धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

25 नवंबर को रात एक शादी समारोह में गांव मनी मुड़िया निवासी अनिल शर्मा और केलाखेड़ा के गांव बरवाला निवासी संजीव पाठक के बीच विवाद हो गया था। पाठक की शिकायत पर बाजपुर पुलिस ने आरोपियों के घर जाकर दबिश दी। आरोप है कि मुंडिया मनी निवासी अनिल शर्मा और बेटे विशाल, तुषार ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। अनिल शर्मा की पत्नी निधि शर्मा ने पुलिस पर मारपीट कर घायल करने और लूटपाट का आरोप लगाया था। घायल निधि का बाजपुर के एक अस्पताल मेें इलाज चल रहा है। शुक्रवार को छात्र नेता अनंत जैन के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर धरना दिया। वहां पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह कालू, जिपं सदस्य हरजसपाल सिंह हैरी, अनुज तिवारी, जाकिर, शुभम शर्मा, विमल शर्मा, राकेश चौहान, अजय यादव, नीरज शर्मा, कुलदीप शर्मा, फुरकान अली, अभिषेक अग्रवाल, जिगरजीत सिंह, शुभम पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें