फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कैडर की भनक पर भड़के समिति कर्मी

विज्ञापन
रुद्रपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सहकारी समिति कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश की सहकारी समितियों को पूर्णरूप से अपने नियंत्रण में लेने के लिए सरकार सेवा नियमावली और कर्मचारियों का जिला कैडर बनाने की तैयारी कर रही है। जिला कैडर बनने से सभी कर्मचारी स्थानांतरण के दायरे में आ जाएंगे। इसका पता चलने पर शनिवार को सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने प्रस्तावित नियमावली का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने कहा कि इससे समितियों का लोकतांत्रिक स्वरूप खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों का कैडर निर्धारित नहीं है। समिति कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी नियुक्ति के बाद ताउम्र उसी कार्यालय में तैनात रहते हैं। अब सेवा नियमावली प्रस्तावित कर कर्मचारियों का जिला कैडर बनाने की तैयारी है। इसके बाद समिति कर्मचारियों का जिले की किसी भी समिति में जरूरत के हिसाब से स्थानांतरण हो सकता है। एसडीएम जयकिशन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजते हुए कर्मचारियों ने प्रस्तावित नियमावली को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां स्वायत्तशासी संस्थाएं हैं जो प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप किसानों की जरूरतों की पूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सहकारी समितियों के कर्मचारी प्रस्तावित नियमावली का पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें