फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। देहरादून में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा सहित अन्य किसानों की गिरफ्तारी से गुस्साए किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि देहरादून में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के साथ किसान राजभवन में ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस ने बाजवा सहित अन्य किसानों को गिरफ्तार कर लिया। जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। वहां पर राजकिशोर, अमरजीत सिंह, सनी बाजवा, सुनील पाठक, रवि बरुआ पूरन सिंह, संदीप गोयल, योगेश सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें