फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Feb 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
काशीपुर। ऊर्जा निगम की ओर से काटे गए कनेक्शनों को बिना अनुमति जोड़ना उपभोक्ताओं को भारी पड़ गया। निगम ने चार महिलाओं सहित 16 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया वसूली के लिए अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन


बकाया जमा न करने पर वैशाली कॉलोनी निवासी कविता, चैती गांव निवासी रंजीत सिंह, मुन्नी देवी, श्यामपुरम निवासी जोगेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, रहमत अली, लखविंदर कौर, खड़कपुर देवीपुरा निवासी मुरारी लाल, हेमपुर इस्माइल निवासी नवाब हुसैन, केशवपुरम निवासी दीपक के घरों के कनेक्शन काट दिए गए थे।

दयालकुंज प्रतापपुर निवासी इशरत जहां, गुड्डू, सैनिक कॉलोनी महावीर फार्म चांदपुर निवासी विनोद कुमार, चांदपुर गोविंदपुरा निवासी सदा सिंह, धनौरी पट्टी निवासी विजय कुमार के भी कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन उपभोक्ताओं ने बिना निगम की अनुमति के कनेक्शनों को जोड़ लिया। टीम ने जब घरों की जांच की तो कनेक्शन जुड़े मिले। सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ आईटीआई थाने, कुंडेश्वरी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें