फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मास्टर प्लान में काशीपुर बाईपास 60-60 फिट चौड़ा करने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण को काशीपुर बाईपास का मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई 60-60 फिट करने का प्रस्ताव दिया है। जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर विधायक ने कहा कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से लंबित है। प्रस्तावित मार्ग की चौड़ाई 75-75 फिट है जो व्यापारिक नजरिए से व्यवहारिक नहीं था। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन को लिखित प्रस्ताव देकर कहा है कि 75-75 फिट के स्थान पर 60- 60 फिट मार्ग की चौड़ाई का मास्टर प्लान मानचित्र में प्रस्तावित किया जाए। विकास प्राधिकरण ने प्रस्ताव को स्वीकार कर बोर्ड की बैठक के मिनट्स में शामिल कर लिया है। बोर्ड बैठक के बाद सड़क का काम शुरू हो जाएगा।
कहा कि वर्ष 2018 में नगर निगम रुद्रपुर में शामिल हुए भूरारानी, बिगवाड़ा के लोगों को भूस्वामित्व नहीं मिला। ऐसे में उन्हें घर बनाने से पहले प्राधिकरण की अनुमति लेनी पड़ रही है। लोगों को नक्शा पास कराने की छूट का प्रस्ताव भी उन्होंने प्राधिकरण को भेज दिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें