फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम और गणेश चतुर्थी पर नहीं निकलेगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। एसडीएम मुक्ता मिश्र और सीओ सुरजीत कुमार ने शांति कमेटी के लोगों की बैठक लेकर कहा कि मोहर्रम और गणेश चतुर्थी पर जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सीओ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाए।
विज्ञापन

इधर, नगरवासियों ने कोतवाली के सामने सुबह से शाम तक वाहन चेकिंग का विरोध किया। वहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, इकशाद अहमद पटौदी, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश मित्तल, राकेश त्यागी, सुरेश जैन, रहमत हुसैन, सुरेश तनेजा, मेराज अहमद, जसवीर सिंह आदि थे।
जुलूस और जलसों पर खर्च होने वाली रकम जरूरतमंदों पर खर्च करें
खटीमा। मरकज सिराते मुस्तकीम उत्तराखंड के संरक्षक मौलाना इरफानुल हक कादरी ने कहा कि मोहर्रम का चांद दिखाई देने के बाद बृहस्पतिवार की शाम इस्लामी साल 1442 का आगाज हो गया है। 21 अगस्त को मोहर्रम की पहली तारीख और 30 अगस्त को यौमे आशूरा है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार मोहर्रम के मौके पर जलसे और जुलूस करने पर पाबंदी है। जुलूस और जलसों पर खर्च होने वाली रकम जरूरतमंदों और गरीबों के इलाज पर खर्च करें। कहा मोहर्रम कोई त्यौहार नहीं है, बल्कि यह इबादत का महीना है। इसलिए घरों में जिक्र ए शोहदा ए कर्बला, मिलाद और कुरान ख्वानी की महफिल आयोजित करें, लेकिन शासन की गाइडलाइन का भी ख्याल रखें।
इसमें हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को खिराज ए अकीदत पेश करें। गरीबों को खाना खिलाएं, बीमारों का इलाज कराएं। इन तमाम धार्मिक आयोजनों में अपने मुल्क और प्रदेश में अमन चैन की दुआ के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की खास दुआएं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें