फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 03 Nov 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
दिनेशपुर में बाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
दिनेशपुर। वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से रविवार देर शाम नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सरपरस्त बाबा गुरदेव सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें भगवान वाल्मीकि, राम परिवार सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह, भोला शर्मा, रवि सरकार, जग्गा विर्क, सुधीर राय तथा वाल्मीकि समाज के आकाश कुमार, देव कुमार, रवि चौहान, आकाश तोमर, संदीप कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें