काशीपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद आज काशीपुर पहुंचेंगे। एक होटल में आसपा प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम व महानगर अध्यक्ष एमए राहुल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार को महुआखेड़ा गंज स्थित एक गार्डन में सांसद चंद्रशेखर आजाद दोपहर एक बजे युवाओं से संवाद करेंगे। साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे। चंद्रशेखर का यह दौरा उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य बना था, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। राज्य में युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन भी सही समय पर नहीं मिल पा रही है। वहां जिलाध्यक्ष शाहनवाज अहमद, जिला प्रभारी अमंत पाल आदि मौजूद रहे। संवाद