काशीपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व वाल्मीकि सभा भवन में भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना व सत्संग किया गया।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ला वाल्मीकि सभा भवन से नगर के मुख्य मार्गों से भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई जो कि नगर भ्रमण करके वापस वाल्मीकि भवन पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रृष्टि करता भगवान वाल्मीकि व हर हर वाल्मीकि के नारे गुंजायमान रहे। इस दौरान अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने विश्व को एक नई ज्योति दी और एक ऐसे ग्रंथ रामायण की रचना की जिसने विश्व को दिव्य ज्योति दी। इस दौरान उन्हें समाज में किए गए कार्यों के लिए सम्मान पत्र देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में समारोह समिति के अध्यक्ष रवि कुमार वेदी, सचिव महेश वरदान, राजेश सौदा, हर्ष रत्नाकर, हिमांशु गौरव, महेंद्र वेदी, जितेंद्र देवांत, आरवी सिंह, अजय बन्नू, भास्कर त्यागी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
फोटो....12पी....भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत : स्वय