फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह से पहले निकाली शोभायात्रा

Sat, 18 Feb 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। जयश्री महाकाल महाराज शिव शक्ति कांवर सेवा समिति की ओर से 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन धर्मशाला एवं रामलीला मैदान के संयुक्त परिसर में सजे पंडाल में 21 जोड़े के सामूहिक विवाह की रस्म अदा की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े चार बजे शिवशंक की झांकी के साथ प्रत्येक बग्घी में दो-दो दुल्हे गाजे और बाजे के साथ शोभा यात्रा नगर से गुजरी। बरात टनकपुर रोड लोहियाहेड तिराहे से वापस कार्यक्रम स्थल लौटी। यहां पर बरात का स्वागत किया गया। नवविवाहित जोड़ों को बेड, कूलर, अलमारी, मशीन, सिलाई, मंगलसूत्र आदि दिया जाएगा।
ये रहे शामिल
खटीमा। सामूहिक निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम महंत विजय गुप्ता, पं. भानु प्रकाश तिवारी, पं. मुकूल भट्ट, रितेश टंडन, गणेश गुप्ता की ओर से संपन्न कराया गया। वहां डॉ. आरसी रस्तोगी, अनिल बत्रा, विनोद पचौली, गौरीशंकर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, पम्मी बत्रा, लक्ष्मण प्रजापति, मनमोहन भाटिया, बब्लू, रमेश चंद्र जोशी रामू, तरूण ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, संतोष अग्रवाल, दीपक शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन


इनसेट
कांग्रेसियों ने किया स्वागत
खटीमा। नगर भ्रमण पर निकली शोभा यात्रा का लोहियाहेड रोड पर नगर कांग्रेस कमेटी ने शुष्क जलपान कर स्वागत किया। वहां रवीश भटनागर, बॉबी राठौर, दीपक चंद, पंकज टम्टा, रवि अग्रवाल आदि थे।

संस्था अब तक करा चुकी है 195 कन्याओं का विवाह
खटीमा। जयश्री महाकाल महाराज शिव शक्ति कांवर सेवा समिति की देखरेख में वर्ष 2012 से 2023 तक 195 निर्धन कन्याओं का विवाह किया जा चुका है। वर्ष 2012 में एक, 2013 में तीन, 2014 में सात, 2015 में 11, 2016 में 21, 2017 में 24, 2018 में 25, 2019में 25, 2020 में 24, 2021 में 18 तथा 2022 में 15 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें