फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: बिजली चोरी में 16 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/खटीमा। अधिशाषी अभियंता चंदन सिंह बसनेत के निर्देशन में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने खटीमा और सितारगंज में संयुक्त रूप से बिजली चोरी के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम ने रुद्रपुर में 11 और खटीमा में 5 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। रुद्रपुर में 11 लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने पकड़े गए आरोपियों पर 1.19 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बकाया जमा करने के वाले 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। खटीमा में शुुक्रवार को जगतपुरा में ऊर्जा निगम की टीम की चेकिंग के दौरान पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ अंशुल मदान की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने सभी पांच गृहस्वामियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें