फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा दूध वाला कुअां में बनेगा पवित्र सरोवर

Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
विज्ञापन
पवित्र सरोवर का निर्माण प्रारंभ करते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर सुमित सरोवर के निर्माण के लिए कार सेवा शुरू हो गई है। धार्मिक डेरा कार सेवा की ओर से गुरुद्वारा दूध वाले कुएं को भव्य रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरवचन सिंह के अरदास के बाद संतों ने खुद फावडे़ चला पवित्र सरोवर के लिए कार सेवा शुरू की। वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने भी अपनी झोली में पवित्र सरोवर की खुदाई में निकली मिट्टी को डालकर कारसेवा में योगदान दिया।

कारसेवक के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह ने बताया कि नानकमत्ता साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के लिए और बेहतर सुविधा देने के लिए पवित्र सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह, डेरा कार सेवा मुखी संत बाबा वचन सिंह, बाबा सुरेंदर सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा रेशम सिंह, बाबा श्याम सिंह, भाजपा नेता गुरजीत सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन


दूधवाले कुएं पर निर्माणाधीन सरोवर गैरकानूनी
नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कार सेवा द्वारा गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर निर्माणाधीन पवित्र सरोवर पर विवादों का साया पड़ गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दूधवाले कुएं पर निर्माणाधीन सरोवर को गैरकानूनी बताया है। रविवार को संतों की उपस्थिति में गुरुद्वारा दूधवाले कुएं पर सरोवर निर्माण के लिए किए गए कार्य को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने गैरकानूनी बताया है। प्रबंधन कमेटी के प्रधान सेवा सिंह की अध्यक्षता में कमेटी के मेंबरों की उपस्थिति में हुई बैठक में कहा गया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हाईकोर्ट नैनीताल के निर्देशानुसार गठित की गई है। 

नानकमत्ता साहिब में जितने भी गुरुद्वारा हैं उनका संचालन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करती है। गुरुद्वारा दूध वाला कुआं भी उसके अंतर्गत आता है। कहा कि नानकमत्ता साहिब में पहले से ही पवित्र सरोवर है। डेरा कार सेवा द्वारा बिना प्रबंध कमेटी के सहमति के उसके अधीन गुरुद्वारे में कार सेवा कराया जाना गैरकानूनी है। निर्माण को सिख समुदाय में आपसी विवाद बढ़ाने की नियत से बताया गया है।

कहा कि निर्माण को रोकने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक में धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान जत्थेदार गुरमीत सिंह ,सचिव बलजिंदर सिंह सचिव केहर सिंह , सलाहकार मलकीत सिंह महेंद्र सिंह बसेगा, जसवीर सिंह, बलदेव सिंह बिलहरा, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें