किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उद्यान विभाग, कृषि विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
ब्लॉक प्रमुख्य कार्यालय में हुई बैठक में उद्यान विभाग का मामला उठाया गया। एडीओ उद्यान जगत चंद रजवार ने बताया कि इस बार खटीमा के लिए 2672 पौधे उपलब्ध कराए गए। इन्हें अपर्याप्त बताते हुए विकासखंड क्षेत्र के लिए पांच हजार पौधों का लक्ष्य बताया गया। लघु सिंचाई की ओर से सोलर पंप उपलब्ध कराने की तर्ज पर कृषि विभाग से अपेक्षा की गई कि वह किसानों को बोरिंग सुविधा उपलब्ध करें।
ब्लॉक प्रमुख नामधारी ने कहा कि यहां से 500 बोरिंग कराने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने पॉलीहाउस के लिए 10 प्रतिशत अंशदान के बजाय अब किसानों का 20 प्रतिशत अंशदान करने पर नाराजी जताई। वहां कृषि अधिकारी निधिराज चौहान, मनोज मेहता, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह आदि थे।